करतारपुर(सुखप्रीत सिंह):-पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करीब 3 बार दिल्ली का चक्कर लगाकर अपनी कैबिनेट की सूची लगभग फाइनल कर दी है | इस सूची में बहुत सेपुराने विधायकों को मौका दिया गया है और बहुत सेकैप्टन हितैषीविधायकों कोकैबिनेट से बाहर कर दिया गया है |
पिछली कैबिनेट में शामिल रहे करीब 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है | जब की नई सूची में 7 नए चेहरों की एंट्री हुई हैवही पिछली सरकार K9 वरिष्ठ मंत्रियों पर चरणजीत चन्नी ने भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया है |
जिन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया गया है | उसमें ब्रह्म महिंद्रा मनप्रीत सिंह बादल राजिंदर सिंह बाजवा सुखविंदर सिंह सरकारिया अरुणा चौधरी रजिया सुल्ताना विजय इंदर सिंगला तथा भारत भूषण आशू शामिल है और चेन्नई चेहरों को शामिल किया गया है |
उनमें डॉ राजकुमार वेरका परगट सिंह कुलजीत सिंह नागरा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गुरकीरत कोटरी संगत सिंह गिलजिया राणा गुरजीत शामिल है और कैप्टन अमरिंदर सिंह के खास रहे इन विधायकों बलबीर सिंह सिद्दू श्यामसुंदर अरोड़ा राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी गुरप्रीत सिंह कांगड़ साधू सिंह धर्मसोत की छुट्टी कर दी गई है |
पहले भी कांग्रेस महासचिव के आवास पर हुई वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में सूची तैयार की गई थी लेकिन कुछ नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी |