You are currently viewing त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां , मौके पर हुई मौत

त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां , मौके पर हुई मौत

मान्यवर:-बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इसमें दोनों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गोमती जिले से जुड़ी भारत-बांग्लादेश सीमा पर यह घटना हुई।

इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। पुलिस के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ कांस्टेबल प्रताप सिंह व सतबीर सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कोई विवाद हुआ। प्रताप सिंह अपना आपा खो बैठे और गोली चला दी, जिससे सतबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयासों में लगे पोस्ट कमांडर राम कुमार पर भी प्रताप सिंह ने गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राम कुमार की दोनों टांगों में गोली लगी है। अपने दो साथी जवानों पर फायरिंग करने के बाद बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और कांस्टेबल प्रताप सिंह को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सभी घायल होने और मरने वाले जवान 20 बटालिययन बीएसएफ के हैं।