You are currently viewing नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ

नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ


करतारपुर (सुखप्रीत सिंह):-हाईकमान द्वारा नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ राजभवन में अपने पद और गोविंदा की शपथ ग्रहण की इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए |

परंतु इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले कई उलटफेर हुए जिस वजह से मौके पर डिप्टी सीएमकी रेस में से कुछ लोग बाहर हो गए तथा कुछ नए नाम शामिल हो गए | उसी के चलते सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी नए डिप्टी सीएम बन गए |

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे दलित मुख्यमंत्री बनाए जाने के सरकार के फैसले की सभी कांग्रेसी नेताओं द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है |

यहां तक कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक कहा है | यह कहा जा रहा है कि सरदार चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बना कर हर गरीब साथी और कार्यकर्ता को गौरवान्वित और मजबूत किया गया है | कांग्रेस महामहिम द्वारा लिया गया  निर्णय पंजाब और देश के हर वर्ग के लिए उम्मीद की नई किरण बनेगा तथा नई उपलब्धियां हासिल करेगा |