You are currently viewing हसनपुर में बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए , चोरी की वारदात को दिया अंजाम

हसनपुर में बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए , चोरी की वारदात को दिया अंजाम

मान्यवर:-हसनपुर(अमरोहा) नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में शनिवार की रात को बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीएसएफ जवान और स्वास्थ्य कर्मी के बंद घर के ताले तोड़कर एलईडी, सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान समेत दोनों घरों से लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना सुबह 4:30 बजे हुई। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य कर्मी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है। बदमाशों की कार भी उसमें दिखाई दे रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शोभित शर्मा रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्होंने नगर के मोहल्ला ग्रीन सिटी में एक नया मकान खरीदा है। वह काफी समय से उस में रह रहे हैं। शनिवार रात को मकान में ताला लगाकर सोने के लिए पुराने घर में चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे। मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। अलमारी खोलकर दो एलईडी टीवी, सोने की चेन, अंगूठी बर्तन कपड़े एवं अन्य सामान समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया।

इसके बाद बदमाश करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित बीएसएफ जवान यतींद्र के बंद घर पर पहुंचे और ताला तोड़कर एलईडी, सोने की चेन, सोने के कंगन समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। बताते हैं कि बीएसएफ जवान का परिवार शनिवार देर शाम को अपने पैतृक गांव संभल क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव में चले गए थे। सूचना मिलने पर सुबह वह पहुंचे। चोरी की घटना की जानकारी होने पर होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घर में बदमाश घुसते हुए एवं उनकी कार दिखाई दे रही है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस श्रेष्ठा ठाकुर ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन में जुटी है। हसनपुर। रविवार तड़के करीब पांच बजे नगर की पॉश कॉलोनी में दो घरों में चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि इसी कॉलोनी में भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी का भी आवास है।

करीब सुबह 5:00 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की कार जिस समय वहां से गुजरी तो उस समय विधायक की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंगूरी देवी अपने घर के आगे सड़क पर पानी डाल रहीं थीं।  इस बात का पता तब चला जब कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी ने विधायक के घर पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज चेक की। पास कॉलोनी में चोरी से लोगों में रोष है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। दो घरों में चोरी की घटना हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाशों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।