लुधियाना(विशाल ढल्ल):-लुधियाना। यूथ कांग्रेस की तरफ से जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतन थापर की अध्यक्षता में विधानसभा दक्षिणी में पैदल रोष मार्च का आयोजन किया गया। गियासपुरा से शुरु हुआ रोष मार्च विभिन्न भागों में मोदी सरकार की देश बेचो योजना की जानकारी देते हुए देर शाम संपन हुआ।
जिला यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मुजमिल अली खान ,जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश हांडा, विधानसभा दक्षिणी के अध्यक्ष गौपी बैंस, विधानसभा आत्मनगर के अध्यक्ष मनराज ठुकराल, विधानसभा दक्षिणी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अमनदीप सैणी विशेष तौर पर पैदल रोष मार्च में शामिल हुए।
मुजमिल अली खान और योगेश हांडा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पार्ट-1 व पार्ट-2 में भाजपा नेतृत्व की तरफ से लिए जनविरोधी व देश विरोधी फैसलों का हवाला देकर कहा कि प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के देश विरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज बुंलद करने वाले राजनितिक व अन्य संगठनों की जुबान डंडे के जोर पर दबाना चाहते हैं। इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण गत दिवस हरियाणा में कृषि विरोधी कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर वहां की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस की तरफ से किए लाठीचार्ज से मिलता है।
मोदी सरकार पर देश की संपतियां बेचने के आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि देश भक्त सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी भारतीय रेलवे, हवाई अड्डो सहित अन्य सरकारी संस्थानों को बेच कर बड़े घरानों को प्रफूल्लत कर रहे हैं। देश बेचो योजना के अंर्तगत यह कार्य ठीक उसी तर्ज पर हो रहा है जिस तरह से आजादी से पूर्व व्यापार के लिए भारत आई ईस्ट इंडिया कंपनी ने सरकारी संसाधनो पर कब्जा कर देश को गुलाम बनाया था।
उन्होने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की तरफ से सरकारी संपतियां बेचने के फैसले को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर बब्लू कुमार, पवन भोला, अक्षय बावा, अजय कुमार, संदीप सैनी, सुखचैन ढिल्लो, राणा राजपूत, विक्की लुधियाना, सुनील वर्मा, चिंटू, राजपूत, राज गाबा, आयुष , नागेश्वर ठाकुर , सौरव ठाकुर,अमन बैंस, मोंटी राजपूत, सुखविन्द्र शाही, कुश सिंगला, विक्की कुमार व अन्य भी उपस्थित रहे।