You are currently viewing लुधियाना में गिरी फैक्ट्री की पुरानी बिल्डिंग कई लोगो के दबे होने की आशंका

लुधियाना में गिरी फैक्ट्री की पुरानी बिल्डिंग कई लोगो के दबे होने की आशंका

लुधियाना(विशाल ढल्ल):-लुधियाना में आरके रोड पर वीरवार सुबह पुरानी खंडर  हो चुकी फैक्ट्री वाली बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इमारत का मलवा उसके बगल वाले बेहड़े में जा गिरा। यहां करीब 80 क्वार्टर हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की राहत टीमों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर मोहनदेई ओस्वाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया ए स्थित गिरने वाली इमारत पहले आरटी वूलेन मिल थी, जिसमें तीन साल पहले भीषण आग लगी थी। उस घटना के उसे सील कर दिया गया था।

मगर करीब एक साल पहले उसे खोल कर फिर से काम शुरू कर दिया गया। मगर उसकी इमारत बेहद खस्ताहाल थी। जिसके चलते वीरवार सुबह 8.45 बजे उसका पीछे वाला हिस्सा गिर गया, जिससे बगल के क्वार्टर भी टूट गए।

उनकी छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस मिल के मालिक समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गई है। नगर निगम ने कुछ दिन पहले की बिल्डिंग काे सील किया था। हालांकि कई दिनाें से सील तोड़ कर दोबारा काम शुरू करने की कवायद शुरू की जा रही थी। वीरवार काे जब बिल्डिंग गिरी तो नगर निगम ने दोबारा इमारत काे सील कर दिया। शहर के कई इलाकाें में जर्जर इमारताें में लाेग रह रहे हैं। निगम की लापरवाही के कारण लाेगाें की जाम सांसत में है।