You are currently viewing टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों को लगा तगड़ा-झटका

टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों को लगा तगड़ा-झटका

मान्यवर:-टोक्यो ओलंपिक का आज 5वां दिन है | भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई | 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की ओर से सौरभ चौधरी-मनु भाकर और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी देसवाल की जोड़ी उतरी थी | पहले राउंड में टॉप पर रहने वाली मनु-सौरभ की जोड़ी दूसरे राउंड में बाहर हो गई | वहीं, अभिषेक और यशस्विनी पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे | हॉकी में टीम इंडिया ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया है | टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार खेल जारी है | उसने अपने तीसरे मुकाबले में स्पेन को 3-0 से मात दे दी है | भारत की ये दूसरी जीत है | इससे पहले उसने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी | टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है | दिग्गज खिलाड़ी शरत कमल पुरुष एकल के तीसरे दौरे के मुकाबले में हार गए हैं | चीन के मा लोंग ने उन्हें 4-1 से हराया | ये मुकाबला 46 मिनट चला | 

कमल सिर्फ दूसरा गेम जीतने में सफल रहे | वह 11-8 से ये गेम जीते | मा लोंग ने पहला, तीसरा, चौथा और पांचवां गेम अपने नाम किया | उन्होंने ये गेम 11-7, 13-11, 11-4 और 11-4 से जीता |  मा लोंग ने शरत कमल पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है | वह 3-1 से आगे हो गए हैं |  मा लोंग ने चौथे गेम में कमल को 11-4 से मात दी है | टीटी में इस वक्त क्या शानदार मैच चल रहा है | दो दिग्गज आमने-सामने हैं | भारत के शरत कमल का मुकाबला वर्ल्ड चैम्पियन चीन के मा लोंग से हो रहा है | दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है | लोंग ने तीसरा गेम 13-11 से जीत लिया | इस गेम को जीतने के लिए उनको कड़ा संघर्ष करना पड़ा | लोंग भले दो गेम जीत चुके हैं लेकिन शरत उनपर दबाव बनाए हुए हैं | दूसरे गेम में शरत कमल ने शानदार वापसी की | उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया है | पहला गेम हारने के बाद कमल दबाव में नहीं आए | दूसरा गेम कांटे का रहा | कमल ने दूसरा गेम 11-8 से जीत लिया है | कमल और लोंग खिलाड़ी एक-एक गेम जीत चुके हैं |