जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय, जालंधर के बी. वोक (बैंकिंग और वित्तीय सेवा) सेमेस्टर I के छात्रों ने विश्वविद्यालय में स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। नंदिका मेहरा ने 249/350 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया, भव्या अरोड़ा ने 244/350 अंक प्राप्त करके 5 वां स्थान प्राप्त किया, महक सेठ ने 241/350 अंक प्राप्त करके 6 वां स्थान प्राप्त किया, इसके बाद लिप्सा ने 239/350 अंक प्राप्त करके 7 वां स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अजय सरीन ने विभागाध्यक्ष डॉ. कंवलदीप कौर व विद्यार्थियों को बधाई दी।