जालंधर(मान्यवर):-एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगियों ने क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फ्यूजन ,कंटेंम्पररी, वेस्टर्न , फोक डांस प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में 65 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सीनियर और मिडिल स्तर पर करवाई गई। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री गिरीश कुमार जी ने कहां कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वह अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभार सके और नृत्य कला तो मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने पर सहायक होती है।
पांचवी कक्षा प्रतियोगिता के फोक डांस में प्रवण सिंह बोधी पहले स्थान पर , दिलजोत कौर दूसरे स्थान पर, अनिका उप्पल तीसरे स्थान पर, क्लासिकल डांस में- चिनार गोयल (विशेष पुरस्कार) कंटेंम्पररी :- रिद्धि खन्ना पहला स्थान ,वेस्टर्न डांस :- हार्दिक उप्पल – पहला स्थान ,फ्यूजन डांस :- मिशा तलवार (विशेष पुरस्कार), मिडिल स्तर :- फोक डांस :- अमायरा साहनी पहला स्थान, निकुंज अग्रवाल दूसरा स्थान, मान्या जायसवाल तीसरा स्थान,सेमी क्लासिकल :-नायरा बाली और आस्था धवन पहला स्थान,पर्ल अरोरा दूसरा स्थान,वेस्टर्न डांस :-नील नानक सिंह पहला स्थान, ओम्या मल्होत्रा दूसरा स्थान,
फ्यूजन डांस :-गौरिका जोशी और नमिशा बेरी पहला स्थान,सीनियर स्तर पर
फोक डांस में रीत कौर पहला स्थान , यशिका भाटिया और जपलीन कौर दूसरा स्थान ,
वंशिका भाटिया और कनिका वर्मा तीसरा स्थान ग्रहण किया| क्लासिकल डांस में
हरसिमर कौर पहला स्थान, सेमी क्लासिकल में मिशा पुरी और राधिका वर्मा पहला स्थान,अहाना सोनी दूसरा स्थान ग्रहण किया | फ्यूजन डांस में सान्या मेहता और आनंदिता आनंद पहला स्थान ,आशना साहनी दूसरा स्थान ग्रहण किया |