जालंधर(मान्यवर) :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएससी रसायन विज्ञान तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज जालन्धर विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज रहा। डीएवी कॉलेज ने इस बार विश्वविद्यालय मेरिट सूची में क्रमश: पहले, तीसरे, चौथे, पांचवें स्थान पर अपना कब्जा जमाया। कॉलेज के विद्यार्थी सुप्रीत कौर ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराते हुए मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया तथा मुस्कान विश्वविद्यालय मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहकर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं गौरव प्रीत सिंह और नेहा ने चौथा स्थान शाइना और मीनाक्षी ने पांचवां स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस. के. अरोड़ा ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एमएससी रसायन विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय मेरिट सूची की टॉप टेन में क्रमश: पहली, तीसरी, चौथी, पांचवीं पोजीशन हासिल करना कॉलेज के लिए गर्व की बात है। डॉ. अरोड़ा ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा रसायन विभाग के मेहनती स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सी.के. सिक्का ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों तथा स्टाफ की कड़ी मेहनत को देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. राजीव के. शर्मा, प्रो शीतल अग्रवाल और प्रो तनु महाजन उपस्थित थे। डॉ राजेश मार, अध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान विभाग, जीएनडीयू अमृतसर भी उपस्थित थे।