You are currently viewing Shirley Temple Google Doodle – गूगल ने बनाया एक खास डूडल

Shirley Temple Google Doodle – गूगल ने बनाया एक खास डूडल

शर्ली टैम्पल को किया याद

मान्यवर :- किस दिन का क्या महत्व है यह भले ही हम भूल जाएं लेकिन Google नहीं भूलता है। वह Doodle बनाकर उस दिन को सेलिब्रेट करता है। आज भी एक ऐसा ही खास दिन है जिसे Google ने Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया है। Google ने बुधवार को अमेरिकी अभिनेता, गायक, नर्तक और राजनयिक शर्ली टैम्पल को एनिमेटेड Doodle बनाकर सम्मानित और याद किया है। वर्ष 2015 में इसी दिन सांता मोनिका हिस्ट्री म्यूजियम ने “Love, Shirley Temple” की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी कुछ यादगार वस्तुओं का संग्रह था। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शर्ली टैम्प्ल थी कौन और इन्होंने अपने जीवन में क्या-क्या सफलता हासिल की थी।

जानें शर्ली टैम्प्ल के बारे में

शर्ली टेम्पल का जन्म 23 अप्रैल, 1928 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उनमें कई प्रतिभाएंं थीं। लेकिन उनके सिग्नेचर डिंपल, ब्लोंड रिंगलेट कर्ल और मजबूत वर्क एथिक ने उन्हें बहुत सफलता दिलाई। उन्होंने स्टैंड अप एंड चीयर और ब्राइट आइज समेत कई फिल्मों में काम किया। वे केवल 6 साल की थीं जब उन्हें अकादमी अवार्ड मिला था। वह 22 साल की उम्र में रिटायर हो गई थीं और उसके बाद से उन्होंने जनता की सेवा में ही अपना जीवन व्यतीत किया था। इन्होंने बेहद ही कम उम्र में शोहरत हासिल की थी।

Google ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि शर्ली टेम्पल ने हॉलीवुड के शीर्ष बॉक्स ऑफिस की गिरावट के बाद आई बंदी में न केवल लाखों अमेरिकियों की मदद की बल्कि उन्होंने बाद में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अपने काम के जरिए दुनिया में अपना नाम भी किया। शर्ली टेम्पल को 1969 में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान उन्हें घाना में राजदूत और विदेश विभाग में प्रोटोकॉल की पहली महिला प्रमुख बनाया गया। फिर 1988 में उन्हें मानद विदेश सेवा अधिकारी भी नियुक्त किया गया।

Shirley Temple