You are currently viewing वैक्सीन कमी को लेकर ” सुक्खा लाली और बलदेव सिंह ” द्वारा ए.डी.सी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

वैक्सीन कमी को लेकर ” सुक्खा लाली और बलदेव सिंह ” द्वारा ए.डी.सी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

जालंधर (मान्यवर) :- जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान सुखविंद्र सिंह सुक्खा लाली और जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार वैक्सीन की कमी को लेकर आज एडीश्नल डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इस उपरांत बलदेव देव और सुक्खा लाली ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर देश की जनता को कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं मिल पा रही है ? उन्होंने कहा कि महामारी के संकट के दौर में अन्य देशों ने सजगता दिखाते हुए मई 2020 में ही वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे फिर मोदी सरकार ने जनवरी 2021 में ऑर्डर क्यों दिया ?

बलदेव देव और सुक्खा लाली ने कहा कि अब तक देश की करीब 140 करोड़ जनता के लिए सिर्फ 39 करोड वैक्सीन का ही ऑर्डर दिया गया है और अभी तक केवल 21.31. करोड़ लोगों का ही कोविड वैक्सीनेशन हुई है, जिनमें से भी 3.17 प्रतिशत बनते 4.45 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा सकी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की जनता वैक्सीन लगवाने को तरस रही है परंतु मोदी सरकार ने 6.63 करोड़ वैक्सीन विदेशों को दे दी हैं।

बलदेव देव और सुक्खा लाली ने कहा कि एक महामारी और दूसरा महंगाई ने देश को तबाह कर दिया है। मोदी जी देश की जनता के साथ अपने मन की बात तो करते हैं परंतु वह देश का मन क्यों नहीं पढ़ते हैं ? कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम मांग करते हैं कि 18 साल के बच्चों को 31 दिसंबर तक वैक्सीनेशन लगनी चाहिए और वैक्सीनेशन की रफ्तार को 16 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ प्रतिदिन करना चाहिए। इस मौके पर सतनाम सिंह सत्ता चेयरमैन भोगपुर ब्लाक समिति, परमिंदर सिंह सोढी ब्लाक समिति मैंबर, सुधीर गुग्गी, मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह बिक्का व अन्य मौजूद रहे।

Jalandhar | District Congress Committee Dehati President | District Congress Urban President