जालंधर(मान्यवर) :- लुधियाना के बाद अब जालंधर में भी जिला प्रशासन ने शुक्रवार को व्यापारियों की मांग पर उन्हें बड़ी राहत दी है | प्रशासन ने अब जालंधर में दुकानें खोलने का समय बढ़ा दिया है |
डीसी घनश्याम थोरी ने आज आदेश जारी किए हैं | आदेशों के मुताबिक अब जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खोली जा सकेगी जबकि गैर जरूरी दुकानें सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुल सकती है।
इससे पहले दोपहर 3:00 बजे तक ही दुकानें खोल सकते थे। यह आदेश सोमवार से लागू होंगे।