रात 8 बजे तक गुजरात से टकरा सकता है चक्रवात ताउते
देखें तस्वीरें
मान्यवर :- अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताउते ने मुंबई को परेशान किया | महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई | 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं | आज रात आठ बजे ये चक्रवाती तूफान गुजरात से टकरा सकता है | चक्रवात ताउते ने कई चीजों पर ब्रेक लगा दिया है | मुंबई और सूरत एयरपोर्ट को बंद किया गया मुंबई और गुजरात में कोरोना का टीकाकरण अभियान को भी सोमवार के लिए रोका गया है |
मुंबई में मस्जिद स्टेशन के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण सीएसएमटी-वडाला के बीच यूपी/डीएन हार्बर लाइन सेवाएं दोपहर 1.20 बजे से बंद हैं | ट्रेनें मेनलाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, बीएसयू (उरण) लाइन और वडाला-पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर चल रही हैं |
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से चक्रवात ताउते को लेकर बात की है | पीएम मोदी और सीएम ठाकरे के बीच चक्रवात ताउते से संबंधित स्थिति को लेकर बातचीत हुई है | पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से भी बात की |
वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र सरकार पिछले 3 दिनों से सतर्क है | राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है | सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है | लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं |
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चक्रवात की वजह से मुंबई में बीकेसी के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है | 193 मरीजों को, जिनमें 73 मरीज आईसीयू में थे, विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है |
महाराष्ट के पालघर के ज़िलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों से गुजारिश है कि तूफान की वजह से हवा बहुत तेज रहेगी और तेज बारिश भी होने वाली है | ज़िले में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हाई अलर्ट है | जिनके कच्चे मकान हैं वे पक्के मकान या ज़िला परिषद के स्कूल में जाएं | घर से बाहर न जाएं |