You are currently viewing दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़
Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़

कोरोना के चलते चाची राखी त्रिपाठी का हुआ निधन

मान्यवर :- देशभर में फैली कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अभी तक कई लोगों की जान ले ली है | टीवी और बॉलीवुड पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है | मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर सरकार ने वहां पर 15 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है | इसकी की वजह से सभी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है | वहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है | बता दें कि दिव्यांका की चाची राखी त्रिपाठी को भी कुछ वक्त पहले कोरोना हुआ था और इसी चलते हाल ही में उनका निधन हो गया |

कोरोना के चलते दिव्यांका की चाची राखी का निधन

इस दुखद खबर की जानकारी दिव्यांका मां नीलम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर सभी को दी है | इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया और लिखा कि, मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो हो गया | सभी से अनुरोध है घर पर रहें, सुरक्षित रहें | वहीं दिव्यांका ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है |

Divyanka Tripathi