You are currently viewing चंद्रयान 3 ने 140 करोड़ लोगों को एक किया – ईंजी.चंदन रखेजा || Chandrayaan 3 unites 140 crore people – Eng.Chandan Rakheja
Chandrayaan 3 unites 140 crore people - Eng.Chandan Rakheja

चंद्रयान 3 ने 140 करोड़ लोगों को एक किया – ईंजी.चंदन रखेजा || Chandrayaan 3 unites 140 crore people – Eng.Chandan Rakheja

1953 में अपोलो 11’सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ से शुरुआत होकर आज 2023 में भारत ने एक इतिहास रचने का काम करा है।भारत के तीसरे चंद्र मिशन,सफल चंद्रयान-3 के लिए इसरो की शानदार टीम को बधाई।आज का यह सफलतापूर्वक चांद पर तिरंगा फहराना पूरे विश्व में मील का पत्थर साबित होगा। चंदन ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और नवीनता ने हमें गौरवान्वित किया है।इस उपलब्धि के लिए सभी वैज्ञानिकों,पूरी टीम तथा समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई।आज शाम यह बहुत ही ऐतिहासिक पल थे जब चंद्रयान-3 ने अपने निर्धारित लक्ष्य चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा,तब भारतीय मेधा का डंका एक बार फिर विश्वभर में बज गया है।आज का दिन 140 करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला दिन है,हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने में आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे और इसरो हम जैसे लाखों भारतीयों और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही ईंजीनीयर चंदन ने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया जिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2013-14 में स्पेस बजट 5615 करोड़ से बढ़ाकर 2023-24 में अब 12543 करोड़ तक बढाकर भारत की क्षमता और दृढ़संकल्प को मज़बूत सरकार की मज़बूत इच्छाशक्ति का साथ देकर हमारे वैज्ञानिकों की बहुत हौसलाअफजाई करी है और स्वंय इंजीनियर रहे चंदन रखेजा ने कहा कि उन्हें यह अहसास बखूबी है कि एक इंजीनियर याँ वैज्ञानिक की मेहनत सफल होने पर वह कैसा महसूस करता है क्योंकि उसके पीछे कई सालों का त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ होता है। इस सफलता पर लड्डू बाँटकर सभी का मुंह मीठा करवाकर तिरंगे के साथ रैली निकालकर प्रदेश सचिव अनिल सच्चर को लडडू खिलाकर खुशी मनाई गई जिस में पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा,महासचिव सुधीर कुमार एंव गुरमीत सिंह,कार्यालय सचिव मुनीश नड्डा,सचिव अमरजीत कुमार और जेपी पाण्डेय,बिशट आदि साथियों सहित उपस्थित हुए..।

 

[metaslider id=”4950″