You are currently viewing पूर्व MLA किक्की ढिल्लो 5 दिन के रिमांड पर फरीदकोट कोर्ट में हुई पेशी कांग्रेस वर्करों की नारेबाजी वड़िंग बोले- बदलाखोरी कर रही सरकार

पूर्व MLA किक्की ढिल्लो 5 दिन के रिमांड पर फरीदकोट कोर्ट में हुई पेशी कांग्रेस वर्करों की नारेबाजी वड़िंग बोले- बदलाखोरी कर रही सरकार

जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व MLA कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लो को विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 5 दिन का रिमांड मिला है। किक्की को मंगलवार को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया था। जहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी भी फरीदकोट पहुंच गए। इस दौरान पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी वहां पहुंचे। फरीदकोट कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने कांग्रेस वर्करों को बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जब किक्की ढिल्लो विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। पूछताछ में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार करना सीधे तौर पर सियासी बदलाखोरी है। कांग्रेस सरकार की इस कारगुजारी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

किक्की की 5 साल की इनकम और खर्चे की जांच
विजिलेंस ब्यूरो ने कल किक्की ढिल्लो को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं पर किक्की ढिल्लो और उनके दो साथियों गुरसेवक सिंह निवासी गांव नानकसर, जि़ला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गांव धन्ना शहीद, जिला फिरोजपुर के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद किक्की को गिरफ्तार कर लिया गया। अब विजिलेंस उनकी 2017 से 2022 तक की इनकम और खर्चे की जांच कर रही है। विजिलेंस प्रवक्ता ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला कि ढिल्लो ने इनकम से 245% ज्यादा खर्चा किया है। यह पैसा कहां से आया, इस बारे में पूछताछ के लिए किक्की को गिरफ्तार किया गया है।