You are currently viewing AAP पार्टी का कांग्रेस को झटका :- श्रीकंठ जज आप में हुए शामिल , CM भगवंत मान ने किया स्वागत

AAP पार्टी का कांग्रेस को झटका :- श्रीकंठ जज आप में हुए शामिल , CM भगवंत मान ने किया स्वागत

जालंधर (ब्यूरो):- महानगर जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी और हिंदू नेता श्रीकंठ जज ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। श्रीकंठ जज कई दशकों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।

आज सीएम भगवंत मान ने जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीकंठ जज को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई और स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि ऐसे समाज सेवी ओर राजनीतिक लोगों के आगे आने से आम आदमी पार्टी और मजबूत हो रही है।
बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीकंठ जज राजनीतिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है। श्रीकंठ जज ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान भी है।