You are currently viewing Jalandhar  उपचुनाव में अकाली दल को झटका:प्रत्याशी रहे चंदन ग्रेवाल AAP में शामिल, CM मान बोले- गरीब बच्चों को काबिल बनाएंगे

Jalandhar उपचुनाव में अकाली दल को झटका:प्रत्याशी रहे चंदन ग्रेवाल AAP में शामिल, CM मान बोले- गरीब बच्चों को काबिल बनाएंगे

जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के जालंधर में शिरोमणि अकाली दल को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्टी के नेता, पूर्व विधायक, हल्का इंचार्ज लगातार छिटक रहे हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को शहर में तगड़ा झटका दिया। नगर निगम सफाई मुलाजिमों समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे चंदन ग्रेवाल ने झाड़ू थाम लिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंदन ग्रेवाल को आम आदमी पार्टी में जॉइन करवाने के लिए खुद उनके मिलाप चौक के पास घर में पहुंचे। घर पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहले से तैयारियां कर रखी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नेता दावे करते हैं कि वह गरीबी खत्म कर देंगे वह झूठ बोलते हैं। गरीबी राशन और पैसे देकर खत्म नहीं होती।
इसके लिए अच्छी नीयत और नियति की जरूरत होती है। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय को संबोधित करते हुए कहा हम गरीब बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाएंगे कि वह अफसर बन कर अपने घर की गरीबी खुद दूर करेंगे। पंजाब में स्कूलों का स्तर उन्नत किया जा रहा है। एक स्कूल में एक ही बैंच पर बैठ कर अफसर और गरीब का बच्चा पढ़ेगा।

करतारपुर रैली के दौरान भी चंदन के आप में शामिल होने की चली थी चर्चा
शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल के प्रभारी चंदन ग्रेवाल की चर्चा पहले भी पार्टी में शामिल होने को लेकर चली थी। करतारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली के दौरान चंदन ग्रेवाल का नाम आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए चर्चा में आया था, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया।

हालांकि करतापुर रैली से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की फगवाड़ा के होटल कबाना में बैठक भी हुई थी, लेकिन फिर भी चंदन ने आम आदमी पार्टी को जॉइन नहीं किया था। इससे बाद चंदन ग्रेवाल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं के साथ उनके कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।