जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अब नेताओं ने शहर में बाजारों से लेकर अलग-अलग समुदाय के लोगों से भी राफ्ता कायम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देर रात रमजान के अवसर पर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शहर की एक मस्जिद में पहुंचे। मस्जिद में मुस्लिम समुदाय की समस्याएं सुनी।
कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि उनके पास शहर में कब्रिस्तान हुआ करता था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी जमीन पर कब्जा होना शुरू हो गया। अब मौजूदा समय में हालात यह हो गए हैं कि वह जितनी जगह में बैठे हैं वही बची है बाकी लोगों ने कब्जा ली है।
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआ भी की और मस्जिद में आए कांग्रेस के प्रधान, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा और अन्य कांग्रेस के नेताओं का सिरोपा भेंट कर सम्मान भी किया। इस अवसर पर राजा वड़िंग ने कहा कि यदि खुदा ने मौका बख्शा तो आपकी सारी समस्याओं की हल निकाला जाएगा।
देश में कांग्रेस ही धर्म निरपेक्ष पार्टी पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि देश में कांग्रेस ही धर्म निरपेक्ष पार्टी है। कांग्रेस में सभी धर्मों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा दौर में माहौल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में भी सिखाया जाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करो। लेकिन देश में हमें बांटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां पर सभी धर्मों जातियों के लोग बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। यहां पर भी लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन एेसा करने वाले अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपना भाईचारा कायम रखना है और देश को तोड़ने बांटने वाली ताकतों को पस्त करना है।
राजा वड़िंग को मुसलमानों की याद तो आ गई है पर 10 मई के बाद ये बिल्कुल गायक हो जाएंगे