You are currently viewing मंत्रियों के बाद अब विधायकों पर शिकंजा:अब पूर्व विधायक किकी ढिल्लों के फार्म में पहुंची विजीलैंस टेक्नीकल टीम पैमाइश कर मूल्यांकन किया

मंत्रियों के बाद अब विधायकों पर शिकंजा:अब पूर्व विधायक किकी ढिल्लों के फार्म में पहुंची विजीलैंस टेक्नीकल टीम पैमाइश कर मूल्यांकन किया

जालंधर (ब्यूरो):-  पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों के बाद अब पूर्व कांग्रेस सरकार के विधायकों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहले विजीलैंस ने घन्नौर के विधायक मदन लाल जलालपुर पर जमीन घोटाले को लेकर केस दर्ज किया अब फिरोजपुर के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की टेक्निकल टीम ने आज पूर्व विधायक किकी ढिल्लों के न्यू चंडीगढ़ में बन रहे फार्म हाउस पर दस्तक की। टीम ने छापामारी कर फार्म हाउस की जगह की पहले पैमाइश की उसके बाद उस पर बन रही इमारत की पैमाइश की। विजीलैंस की टेक्निकल टीम पैमाइश के बाद खर्च का पूरा मूल्यांकन कर रही है।

आय से अधिक संपत्ति को लेकर पहले ही विजीलैंस के राडार पर हैं किकी फरीदकोट के विधायक चंडीगढ़ के पास सिसवां के साथ लगते गांव मानकपुर शरीफ गांव में अपना फार्म हाउस बना रहे हैं। यह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म के पास ही है। इस फार्म और अन्य संपत्तियों को लेकर किकी ढिल्लों विजीलैंस के राडार पर है। आय से अधिक संपत्ति और आय के स्रोतों का पता लगाने के लिए पिछले दिनों विजीलैंस ने नोटिस भी जारी किया था।

विजीलैंस का नोटिस मिलने के बाद किकी ढिल्लों विजीलैंस के मुख्यालय में गए थे। वहां पर जाकर विजीलैंस ने जो उन्हें प्रश्नावली दी थी वह उसके 30 जनवरी को जवाब देकर आए थे। कुशदीप सिंह किकी ढिल्लों पर आरोप है कि उन्होंने चंडीगढ़ के पास फार्म हाउस बनाने के अलावा फिरोजपुर में 70 एकड़ जमीन भी विधायक बनने के बाद खरीदी है।