जालंधर (ब्यूरो):- चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के दौरान जिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था उनकी तस्वीरें पुलिस ने पब्लिक की हैं। पुलिस ने हमलावरों की तस्वीरें जारी करते हुए इनकी जानकारी देने को कहा है। बता दें कि सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने कहा है कि इन आरोपियों की जानकारी ईमेल firno.63@gmail.com या वॉट्सऐप नंबर 98759-84001 पर दी जा सकती है। वहीं पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। सूचना देने वाले की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस ने 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है।
कई जवान हुए थे चोटिल
बता दें कि इस हिंसक वारदात में चंडीगढ़ पुलिस के कई जवान घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी वाहनों को तोड़ दिया था। कई हमलावर चेहरा छुपा कर हमला कर रहे थे। कई घोड़ों और ट्रैक्टर पर आकर हमला करने पहुंचे थे।
सामान भी लूट लिया गया था
पुलिस के दर्जन भर के लगभग बैरिकेड्स और गाड़ियों में से एम्यूनिशन और बाकी सामान लूट लिया गया था। हमलावरों के पास तलवारें, गंडासी, डंडे और अन्य हथियार थे।
पंजाब के मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी बुधवार को उग्र हो गए। चंडीगढ़ में घुसने को लेकर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने तलवारें निकाल लीं।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज भी माहौल तनावपूर्ण रहा। आज फिर सिख संगठनों के 31 मेंबरों के जत्थे ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान के घर की तरफ कूच किया था।चंडीगढ़ में कोमी इंसाफ मोर्चा के जत्था मेंबर्स द्वारा बीते बुधवार को की गई हिंसा के मामले में पुलिस समाज-विरोधी तत्वों/उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने मीडिया कर्मियों और आम लोगों से संबंधित घटना की फोटो-वीडियो शेयर करने की अपील की है।