जालंधर (ब्यूरो):-पंजाब कैबिनेट बैठक में शुक्रवार आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य पर पहला टैक्स लगा दिया है। यह टैक्स पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाया है। सत्ता में आने के बाद से AAP सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है।