जालंधर (ब्यूरो):- न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने इस्तीफा दे देंगी। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, वो 7 फरवरी से पहले लेबर पार्टी की प्रमुख के रूप में भी पद छोड़ देंगी। उन्होंने अपने 6 साल के कार्यकाल को काफी चैलेंजिंग बताया। न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। जैसिंडा अर्डर्न 42 साल की है। वो 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं।