जालंधर (ब्यूरो):- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। दूसरे आतंकी को भी गोली लगी थी, लेकिन वह इलाके के ही एक घर में छिप गया था।
अब सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में 2 स्थानीय भी घायल हुए हैं। यह एनकाउंटर SSP ऑफिस के पास चल रहा था।
आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भारत भेजा किया जाएगा। ब्रिटेन के गृह सचिव ने भंडारी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। संजय हथियारों के सौदों, टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई मामलों में भगोड़ा है। नवंबर 2022 में ब्रिटेन की एक अदालत ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला दिया था।
UNSC ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। साथ ही इसे अपनी प्रतिबंध सूची में जोड़ दिया है। इस सूची में जोड़े जाने वाले शख्स या संस्था की सम्पत्ति फ्रीज कर दी जाती है। उसे यात्रा करने की अनुमति भी नहीं होती।