जालंधर (ब्यूरो):अशोक अनुज कानून को लागू करना और लोगों की जालंधर, 4 जनवरी पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.), जोनल कार्यालय, जालंधर के सीनियर पर्यावरण इंजीनियर संदीप बहल को पदोन्नत कर मुख्य पर्यावरण इंजीनियर नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने पटियाला में अपना नया पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर पी.पी. सी. बी. के चेयरमैन प्रो. डा. आदर्श पाल विग और बोर्ड के सदस्य सचिव इंजी गुरिन्दर सिंह मजीठिया भी मौजूद थे इंजीनियर संदीप बहल की नियुक्ति के आदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के सचिव ने जारी किए। इंजीनियर संदीप बहल के अधिकार क्षेत्र में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूम नगर और पटियाला जिला शामिल है। इंजीनियर संदीप बहल ने पदभार ग्रहण करते समय सभी संबंधित विभागों और आम जनता को आश्वस्त किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण
शिकायतों का निवारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदो और परियोजनाओं में 35 साल से अधिक वर्ष का अनुभव है। इंजीनियर संदीप बहल ने कहा कि वह समस्याओं को जानते हैं क्योंकि उन्होंने पहले इन जिलों में सेवा की है और पर्यावरण संबंधी सभी मुद्दों को पूरी लग्न और ईमानदारी से हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपील की कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए योगदान देना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पी.पी.सी.बी. एक नियामक (रैगुलेटर) के रूप में नहीं बल्कि एक सुविधाप्रदाता (फैसिलिटेटर) के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने उद्योगों का मार्गदर्शन करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए ठोस प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।