जालंधर (ब्यूरो): PCMSD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में एसोसिएट NCC अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन के कुशल मार्गदर्शन अंतर्गत NCC कैडेटों ने शहर में झुग्गीवासियों के बीच गर्म कपड़े और खाने का सामान वितरित करके नए साल का जश्न मनाया। NCC कैडेटों ने अपने क्षेत्रों के घरों से कपड़े चप्पल, जूते और खाने-पीने का सामान एकत्र किया और झुगियों में रहने वाले लोगों के बीच वितरित किया, जिन्हें मौजूदा मौसम की स्थिति के दौरान इसकी जरूरत थी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने कहा कि हमारे कॉलेज के NCC कैडेट हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। कुछ दिन पहले कॉलेज के NCC कैडेट्स ने मदर टेरेसा होम के अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। श्री नरेश कुमार बुधिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा जी और प्राचार्य ने छात्रों को मानवता के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने पर NCC यूनिट के प्रयासों की सराहना की।