You are currently viewing Ludhiana में सरकारी कर्मचारियों ने वेस्ट के आप विधायक के खिलाफ  DC आफ़िस में कलम छोड़ हड़ताल की

Ludhiana में सरकारी कर्मचारियों ने वेस्ट के आप विधायक के खिलाफ DC आफ़िस में कलम छोड़ हड़ताल की

जालंधर (ब्यूरो): AAP सरकार के सत्ता में आने के बाद सरकारी कर्मचारियों पर अत्याचार निरंतर बढ़ता जा रहा है सरकारी कामों को अपने तरीके से करवाने की एवज़ में ओट वात ना मानने वाले कर्मचारियों को बिना वजह थाने में रखा गया। जिसका विरोध बढ़ने के बाद लुधियाना DC office में अधिकारियों ने कलम छोड़ हड़ताल रख दी है।

लुधियाना वेस्ट हल्का के आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के खिलाफ DC office कर्मचारी एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस के नाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए DC office कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तजिंदर सिंह जंगल एवं प्रदेश मुख्य सचिव नरिंदर सिंह चीमा ने सरकार से मांग की है कि वह अपने विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी को कंट्रोल करें। विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए लुधियाना में DC office कर्मचारियों द्वाटा बाकायदा तोर पर कलम छोड़ हड़ताल भी की गई है।

यूनियन का कहना है कि विधायक गोगी द्वारा गत दिवस लुधियाना आरटीए दफ्तर के ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की ओर बाद में आरटीए दफ्तर के 3 कर्मचारियों को बिना किसी कारण थाने में गैरकानूनी ढंग से रखकर अपनी मनमानी की।

यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने विधायक पर कंट्रोल करें और उसे कहें कि वह अपनी गल्ती स्वीकार करने अन्यथा पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया जाएगा।