You are currently viewing पंजाब में धुंध-ठंड और बढ़ेगी 1 डिग्री पहुंच सकता है तापमान 16 जगहों पर 1MM तक बारिश दर्ज

पंजाब में धुंध-ठंड और बढ़ेगी 1 डिग्री पहुंच सकता है तापमान 16 जगहों पर 1MM तक बारिश दर्ज

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बीते दिन हुई बारिश के बाद आज अधिकतर शहरों में धूप खिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पंजाब में 16 जिलों में बारिश रिपोर्ट की गई, लेकिन यह राहत सिर्फ आज के लिए है। 31 दिसंबर से माझा व दोआबा दोबारा से घनी धुंध के चपेट में आ जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने आने वाले दिनों में पंजाब के अधिकतर शहर फिर धुंध की चपेट में आ जाएंगे। इतना ही नहीं पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी होगी जिसका असर भी पंजाब में देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर के बाद धुंध के साथ-साथ ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

माझा-दोआबा धुंध की चपेट में मौसम विभाग ने माझा और दोआबा को येलो कैटेगरी में रखा है। 31 दिसंबर को अमृतसर गुरदासपुर तरनतारन जालंधर और कपूरथला के एरिया में जहां घनी धुंध रहेगी वहीं 1 दिसंबर से यहां शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। आने वाले दिनों में यहां तापमान 1 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

माझा-दोआबा में हुई बारिश पंजाब में माझा-दोआब में पूर्ण और मालवा के कुछ इलाकों में बारिश रिपोर्ट की गई। अमृतसर जालंधर जहां 1MM बारिश दर्ज की गई वहीं लुधियाना में .5 MM बारिश हुई। पठानकोट में सबसे अधिक 4 MM बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर – न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो गुरुवार के मुकाबले 1.4 डिग्री कम था। आज तापमान 15 डिग्री के करीब रह सकता है।

जालंधर- न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिपोर्ट किया गया। शुक्रवार से यह 4.4 डिग्री अधिक रहा। आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है।

लुधियाना – न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बठिंडा – न्यूनतम तापमान 5 दर्ज किया गया जो पंजाब में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।