जालंधर (ब्यूरो): जालंधर शहरी पुलिस ने नशा तस्करों को पर शिकंजा कसते हुए चार नशा तस्करों को काबू किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कॉमर्शियल मात्रा में 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए नशा तस्कर अमृतसर और तरनतारन के रहने वाले हैं। चारों तस्कर अमृतसर और तरनतारन से नशे की सप्लाई देने के लिए जालंधर में आते थे।
पुलिस ने चारों तस्करों को एक साथ इकट्ठा नहीं पकड़ा। दो तस्करों को पुलिस ने 4 नवंबर को पकड़ा था। दोनों नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र लाटी निवासी मानावाला खुह (जंडियाला गुरु, अमृतसर) और विश्वास कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी जज नगर नजदीक जौड़ा फाटक, अमृतसर के रूप में हुई। इनके 2 साथियों को पूछताछ में खुलासे के बाद पकड़ा गया।
पकड़े गए तस्करों से मिले सुराग पर किए काबू दोनों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उनके दो और साथी शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र सकतर सिंह निवासी मनोचाहल जिला तरनतारन और अजय सिंह उर्फ अजय पुत्र गुरमेल सिंह निवासी कुहाड़का जिला तरनतारन भी नशे का धंधा करते हैं। दोनों नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए उपलब्ध करवाते हैं। पुलिस ने शेरा और अजय पर नजर रखी। दोनों जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आए तो इन्हें फोकल पॉइंट के पास काबू कर लिया।
चारों से अलग-अलग मात्रा में मिला नशा चारों पकड़े गए नशा तस्करों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय से पुलिस को 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय के पास 255-255 ग्राम हेरोइन थी। इसी तरह से लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू के और विश्वास के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पकड़े गए आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल पीबी-46एजी-7996 को भी कब्जे में लिया गया है। यह मोटरसाइकिल शेरा के नाम पर रजिस्टर्ड है।
शेरा और अजय का दो दिन पुलिस रिमांड मिला पुलिस ने पकड़े गए गए दोनों आरोपियों शेरा और अजय निवासी तरनतारन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों तस्कर आपस में दोस्त हैं और तरनतारन में एक सीमेंट स्टोर पर काम करते थे। दोनों के तस्करों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। दोनों यह भी पता लगाया जाएगा कि वह नशा लाकर आगे किसे सप्लाई करते थे।















