इस शख्स से रचाई शादी तो आनंद कारज की तस्वीरें वायरल
मान्यवर :- सिंगर और रैपर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं | इस शादी की शानदार तस्वीरें हनी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं | स्नेहा सिंह की शादी 25 जनवरी 2021 को दिल्ली के रहने वाले क्रॉसफिट और गोल्फ निखिल शर्मा के साथ हुई है | फैंस इस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही शादी की खूबसूरत तस्वीरों को खूब शेयर भी कर रहे हैं |
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हनी सिंह की बहन का ब्राइडल लुक काफी चर्चाओं में है | फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं | इसके साथ ही आनंद कारज की तस्वीरें भी हनी सिंह ने शेयर की है | कमेंट बॉक्स में तमाम सेलेब्स और नेटिजंस कपल को बधाईयां और आशीर्वाद दे रहे हैं |
इस दौरान हनी सिंह और उनकी पत्नी भी काफी शानदार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए | हनी सिंह का ब्लैक ट्रेडिशनल लुक जिसे उन्होंने लाल पड़गी के साथ टीम अप किया है काफी पसंद किया जा रहा है |
हनी सिंह की बहन स्नेहा ने बेबी पिंक कलर का सूट पहन रखा है, तो वहीं उनके पति व्हाइट शेरवानी के साथ स्नेहा के साथ पिंक कलर के दुपट्टे और साफा से मैचिंग करते नजर आ रहे हैं |
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘बधाई हो, मेरी बहन स्नेहा और निखिल शर्मा आनंद कारज हो गए हैं जी, अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं | प्लीज उन्हें आशीर्वाद दीजिए | ’
इस तस्वीर में आप नए नवेले शादीशुदा जोड़े को उनके परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं | शादी की खुशी स्नेहा और निखिल के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी | इसके साथ ही आपको बता दें कि जनवरी में ही स्नेहा और निखिल की सगाई हुई थी जिसके वीडियो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे |