जालंधर (ब्यूरो): पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉस्मेटोलॉजी विभाग द्वारा 99 इंस्टिट्यूट द्वारा विरसा विहार, कपूरथला में मेकअप आर्टिस्ट मनदीप सिंह द्वारा ब्राइडल मेकअप पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उन्होंने ब्राइडल मेकअप का लाइव प्रदर्शन दिया। उन्होंने स्किन, प्रोडक्ट नॉलेज और उनकी तकनीक के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यशाला में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। श्री नरेश कुमार बुधिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा जी सहित अन्य प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कॉस्मेटोलॉजी विभाग के प्रयास की सराहना की।