You are currently viewing पंजाब में जालंधर रहा सबसे ठंडा, पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक आया

पंजाब में जालंधर रहा सबसे ठंडा, पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक आया

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब में अब ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जालंधर पंजाब में सबसे ठंडा रहा। यहां सुबह तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि वीरवार के मुकाबले 4 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह हवा में नमी की मात्रा भी 97 प्रतिशत रही और हवा भी चल रही थी।

जालंधर के बाद बठिंडा में सुबह तापमान 6.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मुक्तसर में 7.5 डिग्री, पटियाला व फरीदकोट में 8.6 डिग्री, गुरदासपुर में 8.0 डिग्री, मोगा में 8.2 डिग्री, फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब में 8.4 डिग्री, लुधियाना में 9.7 डिग्री, अमृतसर में 9.4 डिग्री, रोपड़ में 9.0 डिग्री तापमान रहा।

हालांकि अब ज्यादातर शहरों में स्माग भी खत्म हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवम्बर तक मौसम साफ रहेगा। हिमाचल के साथ लगते जिलो में बादल छाएं रह सकते हैं। वहीं ठंड बढ़ने से लोग भी घरों में दुबकने को मजबर हो गए हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए।