जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के जालंधर शहर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 5 नवंबर को निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था को मद्देनजर रखते हुए 5 नवंबर को जालंधर के सभी शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह ने 5 नवंबर को हाफ डे के आदेश जारी किए हैं। डीसी जालंधर ने अपने आदेश में लिखा है कि 5 नवंबर को जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मद्देनजर विशाल शोभायात्रा-नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इसके लिए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की जा रही है।
शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक भी डायवर्ट उन्होंने कहा कि शहर में शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक भी डायवर्ट की जा रही है। उन्होंने कहा कि आधे दिन की छुट्टी का फैसला लोगों की भावनाओं-आस्था और स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओें की सुरक्षा उन्हें असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है। डीसी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आधे दिन की छुट्टी सिर्फ नगर निगम जालंधर की हद में आते सभी शिक्षण संस्थानों में ही रहेगी। दोपहर बाद सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।