You are currently viewing फिरोजपुर के एक पुजारी ने किया पर्दाफाश, 1 दिन पहले करवाया था लड़की का ब्याह; 7 पर FIR जानिये क्या है मामला

फिरोजपुर के एक पुजारी ने किया पर्दाफाश, 1 दिन पहले करवाया था लड़की का ब्याह; 7 पर FIR जानिये क्या है मामला

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के फिरोजपुर शहर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह पर मामला दर्ज किया है, जो जाली ID कार्ड बनवाकर भोले-भाले युवकों की शादी कराकर उनसे पैसे ठगते थे। मामले का उस समय खुलासा हुआ, जब युवती शादी के मंडप पर बैठी थी और पुजारी ने उससे उसका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देख पुजारी बोल पड़ा कि इसी लड़की की शादी तो मैंने कल ही करवाई है। इसके बाद मंडप में ही बवाल हो गया। थाना कैंट की पुलिस ने मामले में 4 लोगों सहित 3 महिलाओं पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित दर्शना देवी पत्नी वजीर चंद निवासी गांव चुघे अली नजदीकी गांव चंकोठी जिला फतेहाबाद हरियाणा ने बताया कि उसके 2 बेटे व 1 बेटी है। बेटी शादीशुदा है व दोनों बेटे अविवाहित हैं। बड़ा बेटा 28 वर्षीय रवि कुमार जिसकी शादी के लिए उन्हें वधू की तालाश थी। उन्होंने कई लोगों से कह रखा था कि बेटे की शादी के लिए वधू देखे। इसी बीच दर्शना के जमाई ने बताया कि उनका पड़ोसी रवि गांव टोहाना ने उसे बताया है कि पंजाब के फिरोजपुर में एक लड़की है, जिसका रिश्ता वह रवि के साथ करवा देगा। इसके बाद उनके पास ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी गांव तालू थाना मुदार जिला भिवानी (हरियाणा) उनके पास आया और शादी की बात की।

दर्शना ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बेटे रवि कुमार व अन्य रिश्तेदारों सहित फिरोजपुर पहुंचे। ओम प्रकाश उन्हें वहां पर बिचौले जसविंद्र सिंह गिल के पास ले गया, जहां उन्हें दीप नामक महिला मिली। उसने युवती व उसके परिवार का प्रूफ मांगा, जिस पर उन्होंने एक आधार कार्ड दिखाया, जिसमें मीत अरोड़ा व एक लड़की तारा अरोड़ा नाम के आधार कार्ड की फोटो कॉपी थी। पुजारी ने किया फ्रॉड का खुलासा, दर्शना ने बताया कि उस युवती से भी मुलाकात हुई, जिसे उन्होंने अपनी बहू बनाना था। युवती ने अपना नाम तारा बताया और मीत अरोड़ा उसने अपने भाई का नाम बताया। रात 8 बजे वह सभी शादी के लिए छावनी के बस स्टैंड के नजदीक मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने बिचौले ओम प्रकाश को 31 हजार रुपए दिए। उन्होंने मंदिर के पुजारी को फेरों के लिए लड़के के सभी प्रूफ दे दिए। पुजारी ने लड़की से ID प्रूफ मांगा।

एक आधार कार्ड तारा अरोड़ा नाम की फोटो कॉपी दी गई, जिसे देखकर पुजारी ने देखकर कहा कि इस ID वाले नाम की लड़की की तो कल ही शादी कराई है। पुजारी ने कराई गई शादी के प्रूफ भी दिखाए। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि युवती के साथ जितने लोग आए हैं, सभी नकली रिश्तेदार हैं। दर्शना के मुताबिक, वह अपने भाई के साथ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। क्या कहना थाना प्रभारी का, थाना कैंट प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि जाली ID कार्ड बनाकर लड़की से शादी करवाकर लड़के वालों को ठगने वाले गिरोह के 3 महिलाओं सहित 4 सदस्यों को काबू किया है व 3 सदस्य फरार हैं। सातों आरोपियों पर 420, 465, 468, 470, 471 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल लिया था। कल फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।