You are currently viewing सरकार के रडार पर पूर्व कांग्रेस MLA करोड़ों के पंचायत फंड घोटाले में शक के दायरे में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे मदन जलालपुर

सरकार के रडार पर पूर्व कांग्रेस MLA करोड़ों के पंचायत फंड घोटाले में शक के दायरे में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे मदन जलालपुर

जालंधर (ब्यूरो): पूर्व कांग्रेसी MLA मदन लाल जलालपुर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के रडार पर भी आ गए हैं। कल विजिलेंस ब्यूरो ने गांव आकड़ी की सरपंच को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जलालपुर की भूमिका भी इस करोड़ों के पंचायती फंड घोटाले में शक के दायरे में है। जलालपुर अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनका कहना है कि पंजाब आकर वह जांच जॉइन करेंगे।

महिला सरपंच की हुई गिरफ्तारी विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला जिले के गांव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर को गिरफ्तार किया। उन पर पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। विजिलेंस को शक है कि इस मामले में जलालपुर के जरिए ही रुपयों का लेनदेन हुआ। जिसके बाद जलालपुर से भी पूछताछ की तैयारी है।

पूर्व MLA की करीबी रही सरपंच  मंत्री पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ा घपला हुआ था। जिसमें कई अफसर भी सस्पेंड किए हैं। विजिलेंस के पास इसकी जांच है। इसमें विधायक जलालपुर की करीबी सरपंच को भी गिरफ्तार किया गया है।