You are currently viewing चड्‌ढा के चेयरमैन बनने पर सियासी बवाल विरोधी बोले अरविंद केजरीवाल सुपर CM राघव वर्किंग सीएम और भगवंत मान शोपीस CM

चड्‌ढा के चेयरमैन बनने पर सियासी बवाल विरोधी बोले अरविंद केजरीवाल सुपर CM राघव वर्किंग सीएम और भगवंत मान शोपीस CM

जालंधर(ब्यूरो): पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा को सरकार की सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाने पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस और भाजपा ने आम आदमी पार्टी और CM भगवंत मान पर जमकर निशाने साधे। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब गवर्नमेंट के बारे में बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सुपर सीएम हैं। राघव चड्‌ढा वर्किंग सीएम और भगवंत मान शो-पीस सीएम हैं।

इसके अलावा भाजपा ने भी जमकर निशाने साधे। वहीं मान सरकार का तर्क है कि राघव चड्‌ढा पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने में अहम योगदान दिया। उनके चेयरमैन बनने से सरकार को बहुत फायदा होगा। सिरसा बोले- पंजाब का स्वाभिमान गिरवी रखा भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाकर केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के स्वाभिमान और स्वतंत्र अस्तित्व को गिरवी रख दिया है।

मान ने पंजाब सरकार ठेके पर दी : वड़िंग पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाना पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के बराबर है। पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए वोट नहीं दिया था। ऐसे लगता है कि भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है।

सूबेदार ने टेकओवर किया : परगट सिंह कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में AAP के सूबेदार राघव चड्‌ढा ने टेकओवर कर लिया है। उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसा कि पगड़ी पीली, बातें भगत सिंह की और चाकरी दिल्ली की हो रही है। सरकार का तर्क, जालंधर के रहने वाले चड्‌ढा, दिल्ली सरकार में अच्छा काम किया। पंजाब सरकार ने राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाने के बाद कहा कि वह जालंधर के रहने वाले हैं। कुछ दशक पहले उनका परिवार बेहतर मौके के लिए दिल्ली चला गया लेकिन चड्‌ढा जड़ों से जुड़े रहे। वह दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के वित्त सलाहकार रह चुके हैं। एक रुपया वेतन लेकर उन्होंने राजस्व चोरी रोकने और भ्रष्टाचार घटाने में अहम काम किया। वह पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं।