You are currently viewing लंबी छुट्‌टी पर जाएंगे DGP भावरा केंद्रीय डेपुटेशन के लिए लेटर लिख चुके; पंजाब में 6 महीने में चौथे डीजीपी बदले जाएंगे

लंबी छुट्‌टी पर जाएंगे DGP भावरा केंद्रीय डेपुटेशन के लिए लेटर लिख चुके; पंजाब में 6 महीने में चौथे डीजीपी बदले जाएंगे

जालंधर (नि. स.) पंजाब के DGP वीके भावरा छुट्‌टी पर जाएंगे। वह केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने के लिए पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं। केंद्र से मंजूरी मिलने तक वह 2 महीने की छुट्‌टी पर रह सकते हैं। भावरा हटाए गए तो पिछले 6 महीने में पंजाब के चौथे डीजीपी बदले जाएंगे। गैंगस्टर्स के खतरे समेत लॉ एंड ऑर्डर की चुनौती से जूझते पंजाब में इससे हालात पर चिंता बढ़ रही है। इसमें जल्द किसी डीजीपी को भावरा का चार्ज सौंपा जा सकता है।
नए DGP के लिए यह 4 नाम चर्चा

पंजाब के नए डीजीपी के लिए अब 4 नाम चर्चा में हैं। जिनमें गौरव यादव, हरप्रीत सिद्धू, शरद सत्य चौहान और संजीव कालड़ा शामिल हैं। इनमें गौरव यादव और हरप्रीत सिद्धू अहम हैं। गौरव यादव को CM भगवंत मान ने अपना स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया था। वहीं हरप्रीत सिद्धू स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ हैं और हाल ही में उन्हें पंजाब की जेलों की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

संगरूर उपचुनाव के बाद तेज हुई भावरा को बदलने की चर्चा
वीके भावरा को पिछली कांग्रेस सरकार ने डीजीपी लगाया था। AAP सरकार बनने के बाद उन्हें हटाया नहीं गया। हालांकि इसके बाद पंजाब में लगातार मर्डर से सवाल उठने लगे। खासकर, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पुलिस की कमजोरी उजागर कर दी। इससे पहले मोहाली स्थित पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक से खाकी पहले ही सवालों में थी। फिर आप को संगरूर चुनाव में हार मिली तो भावरा को बदलने की तैयारी शुरू हो गई।

सितंबर से शुरू हुआ डीजीपी बदलने का खेल
कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते दिनकर गुप्ता डीजीपी थे। कैप्टन को हटाया गया तो दिनकर गुप्ता भी छुट्‌टी पर चले गए। इसके बाद CM चरणजीत चन्नी ने इकबालप्रीत सहोता को डीजीपी लगा दिया। जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने मोर्चा खोल दिया। जिसके बाद सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय को डीजीपी लगा दिया गया। हालांकि चुनाव नजदीक आते ही वीके भावरा को डीजीपी बना दिया गया।