You are currently viewing गवर्नर से मिलने पहुंचे सिद्धू शेखड़ी और चीमा साथ में  लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाएंगे वड़िंग मौजूद नहीं

गवर्नर से मिलने पहुंचे सिद्धू शेखड़ी और चीमा साथ में लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाएंगे वड़िंग मौजूद नहीं

मान्यवर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू आज गवर्नर बीएल पुरोहित से मिलने पहुंच गए हैं। उनके साथ अश्वनी शेखड़ी और नवतेज चीमा भी गए हैं। हालांकि गवर्नर हाउस तक हरदयाल कंबोज और नाजर मानशाहिया भी उनके साथ आए। खास बात यह है कि पार्टी के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके साथ नहीं हैं। हालांकि सिद्धू की इस ‘एकला चलो रे’ की नीति से कांग्रेस के भीतर नाराजगी बढ़ने लगी है।

लॉ एंड ऑर्डर अहम मुद्दा गवर्नर से मुलाकात में सिद्धू लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाएंगे। सिद्धू का कहना है कि पंजाब में नई सरकार के बाद कई हत्याएं हो चुकी है। सरकार अमन-कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने में कामयाब नहीं हो रही। इसके अलावा राज्य में पैदा हुए बिजली संकट को भी उठाया जाएगा। दूसरे कई मुद्दे भी सिद्धू की लिस्ट में हैं।

राजा वड़िंग ने दी थी चेतावनी, खुद को मजबूत न करें पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू को चेतावनी दी थी कि अगर वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मीटिंग कर रहे हैं तो सही है लेकिन खुद के लिए ऐसा न करें। कांग्रेस में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वड़िंग कल औपचारिक रूप से पंजाब में कांग्रेस प्रधान की कुर्सी संभालेंगे।

हाईकमान को ताकत दिखा रहे सिद्धू नवजोत सिद्धू कैप्टन को हटाने के बाद CM बनना चाहते थे। हालांकि उनकी जगह चरणजीत चन्नी सीएम बन गए। फिर सिद्धू ने पंजाब चुनाव में उन्हें CM चेहरा बनाने को कहा। कांग्रेस हाईकमान उससे भी सहमत नहीं हुआ। इस पर सिद्धू ने साफ किया कि वह भले कांग्रेस के प्रधान हैं लेकिन हार-जीत की जिम्मेदारी चन्नी की होगी। कांग्रेस चुनाव हारी तो सोनिया गांधी ने सिद्धू का इस्तीफा ले लिया। इसके बाद सिद्धू फिर प्रधान बनना चाहते थे लेकिन हाईकमान ने वड़िंग को बना दिया। इसके बाद वह मीटिंग और पंजाब के मुद्दे उठाकर हाईकमान को ताकत दिखाने में जुटे हैं।