मान्यवर गुरुद्वारा बेर साहिब से आज नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन जालंधर से होते हुए कल श्री करतारपुर साहिब पहुंचेगा। गुरुद्वारा बेर साहिब से शुरू होने वाला नगर कीर्तन शाम को डेरा बाबा नानक में रुकेगा। अगले दिन भारतीय सीमा पर स्टैपल वीजा चैक होने के बाद श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना होगा।
इस नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालु होंगे जो श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर तक नगर कीर्तन के साथ जाएंगे। इसके आगे सिखों का एक जत्था नगर कीर्तन लेकर जाएगा जिन्हें पाकिस्तान सरकार से परमिशन मिलने के बाद भारत सरकार ने भी श्री करतारपुर साहिब तक नगर कीर्तन के साथ जाने का इजाजत दे दी है।
पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश के बाद वहां पर पाकिस्तान की संगत सीमा पर नगर कीर्तन का स्वागत करेगी। इसके बाद यह नगर कीर्तन पाकिस्तान के कॉरिडोर पर रुकेगा। वहां इमिग्रेशन चैक पर फॉर्मेल्टी पूरी करने के बाद नगर कीर्तन को आगे चार किलोमीटर दूर सीमा पर ही श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना किया जाएगा।
नगर कीर्तन श्री पालकी साहिब की अगुवाई में श्री बेर साहिब से शुरू होगा और श्री करतारपुर साहिब पहुंचेगा। जो संगत वीजा न होने के कारण पाकिस्तान नहीं जा पाएगी, वह नगर कीर्तन को भारतीय सीमा पर डेरा बाबा नानक से देखेगी और वहीं से श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेगी। नगर कीर्तन के दौरान भारत-पाक सीमा पर दोनों तरफ नजारा देखने लायक होता है।













