मान्यवर:- पी.सी.एम. एस.डी कॉलेज फॉर वूमेन,जालंधर में गृह विज्ञान विभाग की तरफ से रंगोली की प्रतियोगिता करवाई गई।
पी. सी. एम. एस.डी कॉलेज फॉर वूमेन ,जालंधर में भारत की आजादी के 75वी वर्षगांठ को आजादी के महोत्सव को मानने के लिए, गृह विभाग की तरफ से रंगोली के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में अलग – अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यार्थियों ने रंगीन चावल, फूल,रंगीन रेत और फर्श पर रंगोली के नमूने बनाएं। कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती )पूजा पराशर जी ने होम साइंस के विद्यार्थियों की भागीदारी के लिए प्रशंसा की और होम साइंस विभागाध्यक्ष श्रीमती मनमीत कौर की तरफ से करवाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए उनकी प्रशंसा की।