You are currently viewing अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए ,आप जालंधर और पंजाब का ढांचा जुटा  हुआ नजर आ रहा

अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए ,आप जालंधर और पंजाब का ढांचा जुटा हुआ नजर आ रहा

जालंधर(मान्यवर):-जालंधर के अति व्यस्त इलाके से निकलने वाली आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप जालंधर और पंजाब का ढांचा जुटा हुआ नजर आ रहा है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और पार्टी नेताओं एवं वालंटियर्स की ड्यूटिया लगाई जा रही हैं।

तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 12 बजे श्री राम चौक से शुरू होगी और डा. अंबेडकर चौक पर जाकर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में अरविंद केजरीवाल के अलावा आप पंजाब के सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा एवं पंजाब की लीडरशिप भी उपस्थित रहेगी।

केजरीवाल की तिरंगा यात्रा मुख्य तौर पर विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल में से होकर गुजरेगी। इस वजह से सेंट्रल हलके से आप की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की ड्यूटी यहां विशेष तौर पर लगाई जा रही है। तिरंगा यात्रा के रूट के ऊपर तिरंगे झंडे लगाए जाने हैं और छह स्वागती गेट भी बनाए जाने हैं। इसके अलावा यात्रा शुरू होने के स्थान पर भी मंच बनाया जाना है और जहां यात्रा संपन्न होनी है वहां पर भी अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने हैं।

हालांकि यात्रा रूट पर भारी भीड़ रहने की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम हो सकता है और अव्यवस्था भी हो सकती है। हालांकि चर्चा इस बात की है कि भारी भीड़ रहने की वजह से ही इस रूट का चयन यात्रा के लिए किया गया है, ताकि दूर से देखने पर यात्रा में भारी भीड़ नजर आए।

केजरीवाल की तिरंगा यात्र मुख्य तौर पर जालंधर सेंट्रल हलके से गुजरेगी। इस वजह से सेंट्रल हलके से आप की टिकट के दावेदारों के होर्डिंग पूरे रूट पर नजर आ रहे हैं। तिरंगा यात्र के रूट के ऊपर तिरंगे झंडे लगाए जाने हैं और छह स्वागती गेट भी बनाए गए। यात्र रूट पर भारी भीड़ रहने की संभावना से ट्रैफिक जाम का भी खतरा बना रहेगा। आम आदमी पार्टी ने यह रुट भी इसी लिहाज से तय किया है ताकि छोटी यात्रा से बड़ा प्रभाव छोड़ा जा सके।