You are currently viewing गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर पारिवारिक मामले में , नंदग्राम पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया गिरी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर पारिवारिक मामले में , नंदग्राम पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया गिरी को किया गिरफ्तार

मान्यवर:-गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर पारिवारिक मामले में मदद करने के बहाने महिला से दुष्कर्म के आरोप में नंदग्राम पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

कन्हैया भाजपा के मंडल स्तरीय प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया के खिलाफ 27 नवंबर को केस दर्ज किया था।

नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। एक दिन उसके पास कन्हैया गिरी का फोन आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति से विवाद के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कन्हैया ने उसे अपने पास बुलाया और उसके केस में रुचि लेने लगा।

महिला का कहना है कि कन्हैया से पति के खिलाफ कई केस डलवा दिए। एक दिन कन्हैया ने उसे महिला अधिकारी से मिलाने की बात कहते हुए फव्वारा चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया।

पीड़ित महिला जब वहां पहुंची तो उसे कोई नहीं मिला। इसी दौरान कन्हैया ने उसे पानी दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब एक माह पहले एक पार्षद पति और एक युवक की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें युवक पार्षद पति से लड़की सप्लाई की बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यह युवक कन्हैया गिरी ही था। यह ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी की किरकिरी हुई थी।