गिरिराज सिंह ने कसा तंज- ‘भारत में छुट्टी खत्म’
मान्यवर :- एक तरफ जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं | वहीं अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है | राहुल गांधी विदेश रवाना हुए हैं, इसको लेकर ही गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है |
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस पर वो अनुपस्थित रहेंगे | ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए | ‘