मान्यवर:-पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है | यहां बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ है | ये घटना लाहौर के मुल्तान रोड की एक फैक्ट्री की है | घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है | जिसमें भीषण विस्फोट देखा जा सकता है | धमाके के वक्त सड़क पर वाहन चल रहे होते हैं, तभी अचानक तेज आवाज सुनकर लोग सड़क पर भागने लगते हैं |
पाकिस्तान में ये इस तरह की पहली घटना नहीं है | इससे पहले बीते साल 22 दिसंबर को कराची में भी बॉयलर फट गया था | यहां बर्फ की फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हुए थे |
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट इतना घातक था कि फैक्ट्री की इमारत ही धराशाही हो गई | जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए थे | जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बाहर निकाल गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया |
कराची में हुई इस घटना से आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा था और वहां काम करने वाले कई लोग घायल हो गए | तब फैक्ट्री के प्रशासक ने बताया था कि घटना के समय 50 से अधिक लोग फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे थे | बचाव दल ने वहां फंसे मजदूरों को बाहर निकाला | मामले पर पुलिस ने कहा था कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया है |