जालंधर (ब्यूरो):-पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में पड़ते गांव सोहड़ा कंडी के दो युवकों की नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र 17 से 18 वर्ष है। मृतक युवकों की पहचान अभय पुत्र देशराज और निखिल ठाकुर पुत्र गुरमीत दास निवासी गांव सहोड़ा कंडी के रूप में हुई।
DSP कुलविंदर सिंह वर्क ने बताया की मुकेरियां के निजी अस्पताल से दो बच्चों के नहर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों युवक आए दिन नहर में नहाने के लिए जाते थे। दोनों तैरना भी जानते थे। दोनों के द्वारा नहर में डूबने से कई लोगों को बचाया भी गया था।
निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया मृत
आज भी दोनों युवक नहाने के लिए घर से निकले थे। नहर में नहाने के दौरान डूबता देख राहगीरों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।