जालंधर (ब्यूरो):-पंजाब के पठानकोट शहर में एक दंपती की हत्या हो गई है। वारदात मनवाल बाग अंजाम दी गई। हत्या बेरहमी से की गई। पति-पत्नी दोनों के शव खून से लथपथ मिले। वहीं महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे ठूंसे हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रंजिश या लूट, दोनों एंगल से केस की जांच जारी है।
वारदात के वक्त अकेले थे पति-पत्नी
DSP राजिंदर मन्हास ने बताया कि मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। मृतक दंपती घर में अकेले ही रहते थे। उनके 2 बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे इंगलैंड में हैं और बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। हत्या गुरुवार शाम को की गईं, लेकिन वारदात का पता देररात चला।
आवाज दबाने के लिए मुंह में ठूंसे लिफाफे
DSP ने बताया कि चंपा देवी के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे ठूंसकर उन्हें मारा गया, ताकि चीखने के लिए आवाज न निकल सके। यह वारदात किसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई या लूट का मामला है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। बच्चों को सूचित कर दिया गया है।