जालंधर (ब्यूरो):-पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल (लुधियाना) को किसानों ने फ्री कर दिया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले कल किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने टोल प्लाजा पर अपना धरना लगा दिया है। किसान नेताओं का कहना है कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। टोल वाहनों के लिए फ्री कर दिया है।
वाहन की पर्ची नहीं कटने दी जाएगी
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कि उनके नेता गुरनाम सिंह चढूनी और अन्य किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा और यहां पर किसी भी वाहन की पर्ची नहीं कटने दी जाएगी। किसानों ने टोल प्लाजा में बीच की लाइनों को बंद कर दिया। जबकि साइड वाली लेन वाहनों के लिए बिना पर्ची आने-जाने के लिए खोल दी है।