You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ का लगाया शतक, मोदी जी के मन की बात के 100 ऐतिहासिक एपिसोड का रचा कीर्तिमान: ईंजी.चंदन रखेजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ का लगाया शतक, मोदी जी के मन की बात के 100 ऐतिहासिक एपिसोड का रचा कीर्तिमान: ईंजी.चंदन रखेजा

जालंधर (ब्यूरो):- आज जालंधर के मंडल नं 5 में अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम शर्मा जी की अगुवाई में रामा मंडी स्थित बूथ नंबर 129 में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने सुनते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।
अनुराग ठाकुर जी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि विश्व आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के ऐतिहासिक सौवें मन की बात कार्यक्रम का साक्षी बना है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो पूरी तरह से ग़ैर राजनीतिक है, पूरी तरह जनता को समर्पित है, पूरी तरह समाज कल्याण व जनउत्थान को समर्पित है। आज मन की बात के 100वें एपिसोड के साथ 9 वर्ष भी हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने सेंचुरी लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी आगे भी जन जन की बात को मन की बात कार्यक्रम के द्वारा भारत के कोने कोने तक पहुंचाने की मुहिम को जारी रखेंगे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के दूर सुदूर क्षेत्रों व अंतिम व्यक्ति की बात को देश के कोने कोने तक पहुंचाने का एक अद्भुत प्लेटफार्म है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो, स्वच्छ भारत अभियान हो,इन सभी को जन जन तक पहुंचाने का काम मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के द्वारा किया है। यह लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। एक सशक्त भारत के निर्माण की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, मन की बात मानवीय, राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विक सफलताओं को उजागर करने पर केंद्रित है।
अनुराग ठाकुर ने मन की बात कार्यक्रम के विशेष सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि एक सर्वे में दिखाया गया है कि कैसे इससे लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आया, कैसे उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना प्रज्वलित हुई। इस 100वें मन की बात के संस्करण को मंत्री अनुराग ठाकुर जी के साथ भाजपा के कई नेताओं ने भी सुना। इस मौके पर अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी ,केन्द्रीय महामंत्री ईंजी.चंदन रखेजा जी,जिला सचिव शाम जी,महासचिव सुधीर पुष्करना जी,सचिव मुनीश नड्डा जी,मंजीत मीता जी,वरिष्ठ आगु अरुण खुराना जी,राकेश कौल जी,गुलशन प्रिंस जी,अमरजीत जी,गुरमीत सिंह जी,संदीप पठानिया जी,राजेश जसवाल जी,लखविनद्र कौर जी,शिवम जी,अंजू प्रभाकर जी,सरिता ठाकुर जी,जे पी पांडे जी, सुभाष डलहोत्रा जी,जरनैल सिंह डिपला जी,राजकुमार जी,परवेश जी,परमजीत जी,बिशट जी,दुग्गल जी,विकास पुष्करना,अमन सुडेरा आदि अन्य भारी मात्रा में स्थानीय लोग और कार्यकरताओं ने उपस्थित होकर बड़े जोश और हर्षोल्लास से इस 100वें संस्करण को सुना।