जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के आनंदपुर से AAP के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गुरुग्राम निवासी राकेश यादव की IPS बेटी ज्योति यादव के साथ हुई। नंगल के गुरुदारे में उनके आनंद कारज हुए। शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह शादी में नहीं पहुंच पाए।
गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सगाई IPS ज्योति यादव के साथ होने की बात सामने आई थी। दोनों की एकसाथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखी गई थी। IPS ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में तैनात है।
पहले CM, फिर विधायक और अब मंत्री की शादी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पहले प्रदेश के CM भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। यह मान की दूसरी शादी है। इसके बाद संगरूर से AAP की विधायक नरिंदर कौर भराज (28) ने पार्टी के ही वर्कर मनदीप सिंह से शादी की। अब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस IPS ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं।